JASPAL SINGH JI BOMBAY WALAY ( R.I.P.)🙏
The Great Father हमारे पिता जी एक महान शख्सियत थे ना केवल इसलिए की वो एक आदर्श पिता थे बल्कि इस लिए भी कि वो इसके साथ साथ एक आदर्श मित्र भाई दोस्त पति और सलाहकार भी थे उन्होंने कभी भी किसी को गलत राय नहीं दी अगर किसी से कोई भूल हो भी जाती तो वह तुरंत उसे माफ कर देते थे उनका स्वभाव बहुत सरल था इस कारण बहुत लोग उनको प्यार करते थे वह अपने निंदकों की बातों से कभी भी विचलित नहीं होते थे बल्कि वह उनकी बातों को प्रेरणा दायक मानते थे जीवन पर्यन्त उन्होंने श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी करोल बाग के साथ जुड़कर संगतों की सेवा की और उन्हें गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं के साथ जोड़ा उनमें वे सारी योग्यताएं मौजूद थी जो एक श्रेष्ठ व्यक्ति में होती हैं। सरकारी नौकरी के दौरान उन्होंने कभी रिशवत नहीं ली और बेदाग अपना कार्यकाल पूरा किया इस दौरान उन्होने कई गरीबों का भला ही किया। वे हमारे लिए केवल एक पिता ही नहीं बल्कि सबसे...