Sabrimala temple
सबरिमलय मंदिर नमस्कार साथियो स्वागत है आपका दक्षिण भारत की एक सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा में जो जुड़ी है केरल राज्य के सबरिमाला मंदिर से यदि आप भी इस अध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते है पर बहुत से प्रश्न और जिज्ञासाए है आपके मन में तो उन सभी का स्टीक हल एक एक करके आपको मिलने वाला है। सबरीमाला मंदिर जैसा कि आप जानते हि है कि सबरीमाला मंदिर भगवान शिव और भगवान विष्णु जी के पुत्र भगवान अयप्पा स्वामी को समर्पित है। घने जंगलो में पहाड़ी की चोटी पर स्थित तकरीबन 800 साल पुराना यह दिव्य मंदिर कोई साधारण मंदिर नही अपितु समूचे अध्यात्मिक जगत का मूल केन्द्र है यहां बरसती है अय्यप्पा स्वामी की अमृत वर्षा। इस दिव्य मंदिर के अपने ही विशिष्ट प्रकार के अध्यात्मिक नियम और विधि विधान है। इन नियमों को 41 दिनो तक विधिवत रूप से पूरा करने वाला स्वामी भगत ही मंदिर परिसर में मौजूद पवित्र 18 सीढ़ियों को चढ़ने का अधिकारी बन पाता है। इन पवित्र 18 सीढियो में प्रत्येक सीढ़ी का अपना विशेष महत्व है। अठारह पवित्र सीढ़ियाँ श...