Shri Kashi Vishwanath jyotirlingakaise jaye
श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंचे नमस्कार साथियों अपने इस लेख के माध्यम से में आप जी को अपनी काशी विश्वनाथ जी की दर्शन यात्रा का सम्पूर्ण विवरण बताने जा रहा हूँ जो कि इस प्रकार से है। श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शनों के लिए जाने के लिए सर्वप्रथम आप जी को अपने शहर से सड़क या रेल मार्ग से वाराणसी , अन्य नाम बनारस या फिर कहिए काशी पहुंचना होगा। वाराणसी में तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। वाराणसी जंक्शन, बनारस रेलवे स्टेशन (पूर्व नाम – मंडुआडीह रेलवे स्टेशन), पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पूर्व नाम- मुग़ल सराय जंक्शन) इनमें से अधिकांश यात्री वाराणसी जंक्शन को हि प्राथमिकता देते हैं। मैंने अपनी दर्शन यात्रा की शुरुआत दिल्ली के आन्नद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन की मैंन वाराणसी आने जाने की रेल टिकट पहले ही बुक करवा ली थी। दिनांक 20-11-2020 को गाड़ी संख्या 03258 ने ठीक 1:30 pm पर रेलवे स्टेशन से रवानगी ली। अगले दिन ठीक 2:45 am पर भोर के समय में वाराणसी जंक्शन पहुंच गया। स्टे...