Posts

Showing posts from November, 2018

गुरू तेग बहादर हिंद दी चादर

Image
जब इस देश पर औरंगजेब का शासन था तब वह कश्मीरी पंडितों तथा हिंदुओ पर बहुत अत्याचार कर रहा था उनका धर्म संकट में था वह उन्हें जबरन मुसलमान बना रहा था उसके जुलम से तंग आकर यह सभी लोग सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पास सहायता के लिए पहुंचे तब उन्होंने इनसे कहा आप सभी लोग घबराए नहीं बल्कि औरंगजेब से जाकर कहें यदि वह गुरु साहिब को धर्म परिवर्तन के लिए मना लेगा तो हम सब लोग स्वयं अपनी इच्छा से इस्लाम कबूल कर लेंगे। मुगल शासक औरंगजेब ने जब गुरू महाराज को इस्लाम कबूल करने को कहा तो इस पर गुरु साहब ने कहा सीस कटवा सकते है केश नहीं। इस बात पर मुगल शासक तिलमिला उठा उसने सबके सामने दिल्ली के चांदनी चौंक में गुरू महाराज का सीस काटने का हुक्म जारी कर दिया। गुरू जी को 1675 में दिल्ली में लाल किले के सामने शहीद कर दिया गया। श्री गुरु तेग बहादुर जी की इस शहीदी से धरती-अंबर काँप उठे दुनिया का चप्पा-चप्पा शहादत के आगे नतमस्तक था उन्होंने समाज के भले के लिए अपने प्राणों को बलिदान दे दिया था। “तिलक जंजू राखा प्रभ ताका, कीनो बड़ो कलू महि साका”  दिल्ली में यहां गुरू म...

Delhi Langar sewa society

Image
गुरबाणी कहती है “विच दुनिया सेव कमाईए ता दरगह बैसन पाईए” इन्हीं पंक्तियों पर चलते हुए सरदार हरजीत सिंह जी और उनके साथी पिछले कई वर्षों से दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में फ्री लंगर सेवा का कार्य कर रहे हैं मरीजों को दवा तो इन अस्पतालों से मिल जाती है पर रोटी नहीं कहते हैं भुखे पेट दवा भी काम नहीं करती बस इसी कमी को पूरा करने की कोशिश इनकी टीम द्वारा की जाती है यह लोग पूरे दिल एंव श्रद्धा भाव के साथ संगतो को भोजन छकाने का काम करते हैं यह सारा लंगर सरदार हरजीत सिंह जी की देख रेख में उनके घर पर ही तैयार किया जाता है जिसमें स्वच्छता एवं गुरु घर की मर्यादा का पूरा ख्याल रखा जाता है। परमात्मा इनको इस नेक मकसद में सदैव कामयाबी बख्शे बस यही हमारी उस वाहिगुरू से अरदास है जी