रेलवे-स्टेशन वेटिंग रूम
Waiting Room रेलवे-स्टेशन वेटिंग रूम क्या होता है ? वेटिंग रूम से आश्य प्रतीक्षालय से है यहां बैठकर यात्रीगण अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। रेलवे-स्टेशन पर वेटिंग रूम कहाँ पर होता है ? भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ज्यादातर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रतीक्षालय मौजूद होता है। रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम को कैसे बुक कर सकते हैं ? रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम में ट्रेन पकड़ने की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए बैठने की जगह बहुत ही सीमित होती है। इसलिए यात्रियों को बैठने की जगह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाती है। इसे ऑनलाइन बुक नहीं कराया जा सकता। रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम में रूकने हेतु कितना चार्ज लगता है ? रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम तथा उसकी सामान्य सुविधाएं अल्पावधि अवधि के लिए अमूमन निःशुल्क होती हैं। एसी वेटिंग रूम तथा अल्पावधि के बाद या अन्य सुविधाओं हेतु यात्रियों को चार्ज देना पड़ सकता है। इसकी जानकारी वेटिंग रूम अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है। रेलव...