Emblem of Iran and Sikh Khanda

Retiring room
रिटायरिंग रूम से आश्य विश्राम कक्ष से है। विश्राम कक्ष उस स्थान को कहते हैं यहां यात्रीगण अपनी यात्रा के दौरान एक या दो दिन के लिए ठहर सकते हैं। विश्राम कक्ष भारत के अधिकतर रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध हैं, वे एसी और नॉन एसी रूम तथा एसी और नॉन एसी डारमेट्री के रूप में उपलब्ध रहते हैं।
डॉरमेट्री में कितने बिस्तर उपलब्ध होते हैं।
अमूमन एक डॉरमेट्री में 6 से 8 बिस्तर एक कमरे में या फिर 19 से 20 बिस्तर एक बड़े हाल में उपलब्ध हो सकते हैं।
रिटायरिंग रूम कितने समय के लिए बुक किया जा सकता है?
रिटायरिंग रूम की बुकिंग कम से कम 1 घंटे और अधिक से अधिक 48 घंटे के लिए की जा सकती है। यात्रीगण अपनी सुविधानुसार इसे बुक कर सकते हैं।
इसे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो ही माध्यमों से बुक किया जा सकता है।
ऑनलाइन बुक करने हेतु यात्रीगण irctc tourism की Website और App का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक सुविधा हेतु यात्रीगण इस नंबर पर 1800110139 सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच में फ़ोन कर सकतें हैं
ऑफलाइन बुक करने हेतु यात्रीगण सीधा रेलवे-स्टेशन पर मौजूद रिटायरिंग रूम बुकिंग आफिस में सम्पर्क कर सकते हैं।
रिटायरिंग रूम की बुकिंग हेतु कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पढ़ती है ?
इसके लिए ट्रेन टिकट के PNR नम्बर तथा वैध आईडी प्रूफ की आवश्यकता पड़ती है। बिना PNR नम्बर और वैध आईडी प्रूफ के आप इसे बुक नहीं कर सकते।
रिटायरिंग रूम कौन बुक कर सकता है ?
केवल और केवल रेल यात्री ही अपने PNR नम्बर के माध्यम से इसे बुक कर सकते हैं। अन्य कोई नहीं।
कौन सी टिकट पर रिटायरिंग रूम बुक किया जा सकता है ?
केवल आरक्षित टिकट और आरएसी टिकट पर ही रिटायरिंग रूम को बुक किया जा सकता है। वेटिंग लिस्ट टिकट पर यात्रीगण रिटायरिंग रूम बुक नही कर सकते।
रिटायरिंग रूम कौन से स्टेशन पर बुक किया जा सकता है ?
रिटायरिंग रूम यात्री के यात्रा स्टेशन तथा गंतव्य स्टेशन पर बुक किया जा सकता है। मान लीजिए कोई यात्री रेल से दिल्ली जा रहा है और उसका गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली है तो वह केवल नई दिल्ली रेलवे-स्टेशन पर ही रिटायरिंग रूम बुक कर सकता है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं।
एक टिकट पर कितने रिटायरिंग रूम बुक किये जा सकते हैं?
ट्रेन टिकट पर उपलब्ध यात्रियों की संख्या के आधार पर प्रत्येक यात्री हेतु डॉरमेट्री में बिस्तर या फिर रिटायरिंग रूम की क्षमता अनुसार के अनुसार उसे बुक किया जा सकता है।
रिटायरिंग रूम रद्द करने के नियम क्या हैं ?
रिटायरिंग रूम को रद्द करने के नियम टिकट को रद्द करने वाले नियमों की ही तरह हैं अर्थात रिटायरिंग रूम रद्द करने पर आपके पैसे कटेंगे।
नोट:
रिटायरिंग रूम से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए यात्रीगण retiringroom@irctc.co.in पर मेल कर सकते हैं या फिर इस नंबर पर 1800110139 सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच में फ़ोन कर सकतें हैं।
Comments
Post a Comment