Posts

Emblem of Iran and Sikh Khanda

Image
ईरानी प्रतीक चिह्न और सिखों के खंडे में क्या है अंतर पहली नजर में देखने पर सिखों के धार्मिक झंडे निशान साहिब में बने खंडे के प्रतीक चिह्न और इरान के झंडे में बने निशान-ए-मिली के प्रतीक चिह्न में काफी सम्मानता नजर आती हैं परन्तु इनमें कुछ मूलभूत अन्तर हैं जैसे कि :   Colour : खंडे के प्रतीक चिह्न का आधिकारिक रंग नीला है वहीं ईरानी प्रतीक चिह्न लाल रंग में नज़र आता है। Established Year : खंडे के वर्तमान प्रतीक चिह्न को सिखों के धार्मिक झंडे में अनुमानतन 1920 से 1930 के दरमियान, शामिल किया गया था। वहीं निशान-ए-मिली के प्रतीक चिह्न को ईरान के झंडे में 1980 की ईरानी क्रांति के बाद शामिल किया गया था। Exact Date : इस ईरानी प्रतीक चिह्न को हामिद नादिमी ने डिज़ाइन किया था और इसे आधिकारिक तौर पर 9 मई 1980 को ईरान के पहले सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला खुमैनी जी ने मंजूरी के बाद ईरानी झंडे में शामिल किया गया। वहीं सिखों के झंडे का यह वर्तमान प्रतीक चिह्न विगत वर्षो के कई सुधारों का स्वरूप चिह्न है इसलिए इसके निर्माणकार और निर्माण की तिथि के बारे में सटीक जानकारी दे पाना बहुत जटिल बात है, ...

गुरू तेग बहादर हिंद दी चादर

Image
जब इस देश पर औरंगजेब का शासन था तब वह कश्मीरी पंडितों तथा हिंदुओ पर बहुत अत्याचार कर रहा था उनका धर्म संकट में था वह उन्हें जबरन मुसलमान बना रहा था उसके जुलम से तंग आकर यह सभी लोग सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पास सहायता के लिए पहुंचे तब उन्होंने इनसे कहा आप सभी लोग घबराए नहीं बल्कि औरंगजेब से जाकर कहें यदि वह गुरु साहिब को धर्म परिवर्तन के लिए मना लेगा तो हम सब लोग स्वयं अपनी इच्छा से इस्लाम कबूल कर लेंगे। मुगल शासक औरंगजेब ने जब गुरू महाराज को इस्लाम कबूल करने को कहा तो इस पर गुरु साहब ने कहा सीस कटवा सकते है केश नहीं। इस बात पर मुगल शासक तिलमिला उठा उसने सबके सामने दिल्ली के चांदनी चौंक में गुरू महाराज का सीस काटने का हुक्म जारी कर दिया। गुरू जी को 1675 में दिल्ली में लाल किले के सामने शहीद कर दिया गया। श्री गुरु तेग बहादुर जी की इस शहीदी से धरती-अंबर काँप उठे दुनिया का चप्पा-चप्पा शहादत के आगे नतमस्तक था उन्होंने समाज के भले के लिए अपने प्राणों को बलिदान दे दिया था। “तिलक जंजू राखा प्रभ ताका, कीनो बड़ो कलू महि साका”  दिल्ली में यहां गुरू म...

Delhi Langar sewa society

Image
गुरबाणी कहती है “विच दुनिया सेव कमाईए ता दरगह बैसन पाईए” इन्हीं पंक्तियों पर चलते हुए सरदार हरजीत सिंह जी और उनके साथी पिछले कई वर्षों से दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में फ्री लंगर सेवा का कार्य कर रहे हैं मरीजों को दवा तो इन अस्पतालों से मिल जाती है पर रोटी नहीं कहते हैं भुखे पेट दवा भी काम नहीं करती बस इसी कमी को पूरा करने की कोशिश इनकी टीम द्वारा की जाती है यह लोग पूरे दिल एंव श्रद्धा भाव के साथ संगतो को भोजन छकाने का काम करते हैं यह सारा लंगर सरदार हरजीत सिंह जी की देख रेख में उनके घर पर ही तैयार किया जाता है जिसमें स्वच्छता एवं गुरु घर की मर्यादा का पूरा ख्याल रखा जाता है। परमात्मा इनको इस नेक मकसद में सदैव कामयाबी बख्शे बस यही हमारी उस वाहिगुरू से अरदास है जी

Kearla floods:khalsa aid

Image
“विच दुनिया सेव कमाईए ता दरगह बैसन पाईए” गुरु महाराज के इसी वाक्य पर चलते हुए गुरु के सिक्ख केरल में आई बाढ़ में लोगों की मदद करने पहुंच भी गए वहीं कुछ लोग मीडिया चैनलों पर बैठ कर डिबेट का मजा ले रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करना यही है सिक्ख धर्म  'मानस की जात सभै एकै पहिचानबो' ईन गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों khalsa aid  वालो को हमारा कोटि कोटि नमन

Cyber Squatting Meaning in Hindi

Image
      Cyber Squatting Meaning in Hindi Cyber Squatting : साइबर स्क्याटिंग का  मतलब है कि किसी ख्याति प्राप्त संस्था या किसी लोकप्रिय नाम के आधार पर अपनी वेबसाईट या ब्लाग का नाम तय करना  ताकि लोग भ्रमित होकर वहां आयें।  उदाहरण के तौर पर jio furniture . Typo Squatting : टाइपो  स्क्याटिंग  का मतलब है कि किसी ख्याति प्राप्त संस्था या लोकप्रिय नाम से मिलता जुलता नाम रखना।  उदाहरण के तौर पर zio phone. Typo : टाईपो का मतलब  है Typing mistake, Spelling Mistake or Meaning Mistake गलती से गलत शब्द या अर्थ लिखना  उदाहरण के तौर पर किसी लेख को लिखते समय गलती से cat को kat या फिर there की जगह their लिखा जाना।

Sri Sukhmani sahib sewa society karol bagh

Image
                                ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ Please click on image 

JASPAL SINGH JI BOMBAY WALAY ( R.I.P.)🙏

Image
                                 The Great Father                   हमारे पिता जी एक महान शख्सियत थे ना केवल इसलिए की वो एक आदर्श पिता थे बल्कि इस लिए भी कि वो इसके साथ साथ एक आदर्श मित्र भाई दोस्त पति और सलाहकार भी थे उन्होंने कभी भी किसी को गलत राय नहीं दी अगर किसी से कोई भूल हो भी जाती तो वह तुरंत उसे माफ कर देते थे उनका स्वभाव बहुत सरल था इस कारण बहुत लोग उनको प्यार करते थे वह अपने निंदकों की बातों से कभी भी विचलित नहीं होते थे बल्कि वह उनकी बातों को प्रेरणा दायक मानते थे जीवन पर्यन्त उन्होंने श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी करोल बाग के साथ जुड़कर संगतों की सेवा की और उन्हें गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं के साथ जोड़ा उनमें वे सारी योग्यताएं मौजूद थी जो एक श्रेष्ठ व्यक्ति में होती हैं। सरकारी नौकरी के दौरान उन्होंने कभी रिशवत नहीं ली और बेदाग अपना कार्यकाल पूरा किया इस दौरान उन्होने कई गरीबों का भला ही किया। वे हमारे लिए केवल एक पिता ही नहीं बल्कि सबसे...

2 रूपये वाले डाक्टर साहब

Image
                            Dr Virendra Kumar Oberoi ji                             Anand Parbat                              2 ₹ वाले डाक्टर साहिब जी हमारे देश में डाक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है पर आज के बदलते समाज में कुछ लालची डाक्टरों ने अपने इस महान पेशे को पैसे कमाने का एक असान धंधा बना लिया है ऐसे लालची डाक्टर चाहे वह छोटे हो या बड़े या तो मरीज की हैसियत देखकर इलाज करते हैं या हेल्थ इंश्योरेंस प्लान। सभी ईमानदार डॉक्टर्स से क्षमा का जाचक हूँ। • हार्ट अटैक हो गया डॉक्टर कहता है Streptokinase इंजेक्शन ले के आओ इंजेक्शन की असली कीमत 700 से 900 ₹ के बीच है पर उसपे MRP 9000 ₹ का है। आप क्या करेंगे ? • टाइफाइड हो गया डॉक्टर ने लिख दिया कुल 14 Monocef लगेंगे होल सेल दाम 25 ₹ है। अस्पताल का केमिस्ट आपको 53 ₹ में देता है  आप क्या करेंगे ? • किडन...