Posts

Emblem of Iran and Sikh Khanda

Image
ईरानी प्रतीक चिह्न और सिखों के खंडे में क्या है अंतर पहली नजर में देखने पर सिखों के धार्मिक झंडे निशान साहिब में बने खंडे के प्रतीक चिह्न और इरान के झंडे में बने निशान-ए-मिली के प्रतीक चिह्न में काफी सम्मानता नजर आती हैं परन्तु इनमें कुछ मूलभूत अन्तर हैं जैसे कि :   Colour : खंडे के प्रतीक चिह्न का आधिकारिक रंग नीला है वहीं ईरानी प्रतीक चिह्न लाल रंग में नज़र आता है। Established Year : खंडे के वर्तमान प्रतीक चिह्न को सिखों के धार्मिक झंडे में अनुमानतन 1920 से 1930 के दरमियान, शामिल किया गया था। वहीं निशान-ए-मिली के प्रतीक चिह्न को ईरान के झंडे में 1980 की ईरानी क्रांति के बाद शामिल किया गया था। Exact Date : इस ईरानी प्रतीक चिह्न को हामिद नादिमी ने डिज़ाइन किया था और इसे आधिकारिक तौर पर 9 मई 1980 को ईरान के पहले सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला खुमैनी जी ने मंजूरी के बाद ईरानी झंडे में शामिल किया गया। वहीं सिखों के झंडे का यह वर्तमान प्रतीक चिह्न विगत वर्षो के कई सुधारों का स्वरूप चिह्न है इसलिए इसके निर्माणकार और निर्माण की तिथि के बारे में सटीक जानकारी दे पाना बहुत जटिल बात है, ...

फौजी की आत्मा देती है सरहद पर पहरा

Image
      मृत्यु के पश्चात भी फौजी की आत्मा आन ड्यूटी जी हाँ आप जी ने सही पढ़ा एक फौजी के शहीद होने के बावजूद भी उसकी आत्मा कर रही है सिक्किम में भारत चीन बाॅडर पर अपनी ड्यूटी यह आत्मा ना सिर्फ सरहद पर पहरा देती है बल्कि दुश्मन की हर गतिविधि की खबर पहले हि सांकेतिक रूप में भारतीय सैना को पहुंचा देती है इतना हि नही सरहद पर भटके हुए नए भारतीय सैनिकों को रास्ता दिखाना हो या फिर ड्यूटी पर सौ रहे जवानों को थप्पड़ मार कर जगाना हो यह सब काम करती है 23 वें पंजाब रेजिमेंट के जवान सरदार हरभजन सिंह जी की पवित्र आत्मा। सैना एवं देश के प्रति उनकी निष्ठा भावना को देखते हुए भारतीय सैना ने उन्हें बाबा जी की पदवी दी है और सिक्किम में 14000 हजार फुट की ऊँचाई पर जेलेप ला और नाथू ला दर्रे के बीच उनके एक मंदिर का भी निर्माण किया है। यहां उनकी वर्दी बिस्तर फोटो एंव जूते रखे हुए है सैनिकों का मानना है कि हर रोज उनके बिस्तर पर सिलवटें तथा जूतों के नीचे मिट्टी लगी होती है जैसे कोई फौजी ड्यूटी करके आया हो। बाबा हरभजन सिंह जी का जन्म 30 अगस्त 1946 को गुजरांवाला (पाकिस्तान) में हुआ बँटवारे क...

बुरे लोगों के साथ बुरा क्यों नहीं होता

Image
       बुरे लोगों के साथ बुरा क्यों नहीं होता   एक साधक ने एक यश प्रश्न किसी आचार्य के आगे रख दिया कि है आचार्य बुरे लोगों के साथ बुरा क्यों नहीं होता उन्हें उनके बुरे कर्मों की सजा क्यों नहीं मिलती अपितु अच्छे लोगों के साथ ही सदैव बुरा क्यों होता है। आचार्य दो मिनट मौन रहने के पश्चात बोले वत्स तुम्हारे प्रश्न का उत्तर है "परालब्ध"  साधक ने फिर पूछा आचार्य यह परालब्ध क्या है ?  आचार्य हमारी आयु निश्चित है कर्म नहीं हमारे पुर्वले जन्म में किए गए अच्छे एवं बुरे कर्मो का वह फल जो हम उस जन्म में नहीं भोग सके उसी से विधाता हमारी परालब्ध का निर्माण करते है।  तुम्हारा प्रश्न था कि बुरे लोगों के साथ बुरा क्यों नहीं होता उन्हें उनके बुरे कर्मों की सजा क्यों नहीं मिलती इसके लिए तुम गेहूँ एकत्र करने वाले एक बड़े ड्रम का उदाहरण लो जो गेहूँ से ऊपर तक भरा होता है और उसके नीचे सामने की तरफ एक छोटा छेद होता है जिस पर ढक्कन लगा होता है भोग के लिए जितनी गेहूँ कि आवश्यकता होती है उसे उस छोटे छेद से बाहर निकाल लिया जाता है। वत्स बुरा व्यक्ति जो बुरे क...

मंदिर की सीढ़ी

              मंदिर की पौड़ी बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब भी किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएं तो दर्शन करने के बाद बाहर आकर मंदिर की पौड़ी या सीढ़ी पर थोड़ी देर अवश्य बैठे । क्या आप जानते हैं इस परंपरा का क्या कारण है ? आईए जानते हैं आजकल तो हम लोग मंदिर की पौड़ी पर बैठकर अपने घर की व्यापार की या राजनीति की चर्चा करते हैं परंतु यह प्राचीन परंपरा एक विशेष उद्देश्य के लिए बनाई गई थी। वास्तव में उस समय मंदिर की पौड़ी पर बैठ कर के एक श्लोक बोला जाता  था जिसे आजकल के हम लोग भूल गए हैं। यह श्लोक इस प्रकार से है -           अनायासेन    मरणम्                   बिना  दैन्येन जीवनम् ।          देहान्त तव सानिध्यम्                   देहि   मे     परमेश्वरम् ।। इस श्लोक का अर्थ है अनायासेन मरणम् अर्थात बिना तकलीफ के हमारी मृत्यु हो और हम कभी भी बीमार होकर बिस्तर पर ना पड़...

सेवा भावना

                                सेवा भावना  बात उन दिनों  कि है जब दास नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में लंगर बाँटने की सेवा किया करता था एक दिन पीछे के जरनल डिब्बों में लंगर बाँटने के लिए परशादों वाले कैरेट अभी रखे हि थे कि गाड़ी प्लेटफार्म पर आ पहुंची तभी एक सहजधारी हिन्दू बुजुर्ग जल्दी से मेरे पास आ गए मैने जल्दबाजी में कहा बाबा जी आप परशादे वाले कैरेट के पास बैठ कर ध्यान रखना कोई बेअदबी ना करे में अभी दूसरे कैरेट से पीछे वाले डिब्बे में में परशादा बांट कर आता हूँ यह कह कर दास पीछे चला गया इत्तेफाक से उस दिन गाड़ी जल्दी चल पड़ी और दास उस दूसरे कैरेट तक नहीं पहुंच सका यहां वो बुजुर्ग बैठे थे। परन्तु जब दास पीछे से उस कैरेट को उठाने पहुंचा तो वह बुजुर्ग वहीं परशादे वाले कैरेट के पास बैठे थे मैने उनसे कहाँ लो बाबा जी अब आप भी परशादा शक लो बुजुर्ग ने कहा वो तो ठीक है पर मेरी गाड़ी छुट गई मैने बिआस जाना था दास चुप सा हो गया मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था तब बुजुर्ग ने मुझे बताय कि वह लंगर ...

कर्ण का अंतिम संस्कार

                                     कर्ण का अंतिम संस्कार   महाभारत के युद्ध में जब कर्ण को अर्जुन ने मृत्युशय्या पर लिटा दिया तो श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को महात्मा का भेस धारण करके आने को कहा और वह दोनो महात्मा के भेस में कर्ण के समीप पहुंचे श्री कृष्ण यह भलि भांति जानते थे कि कर्ण एक महान दानवीर है परन्तु वह अर्जुन को उसकी महानता से अवगत करवाना चाहते थे इस लिए उन्होंने अर्जुन के सामने कर्ण की दानवीरता की परीक्षा लेना चाही। श्री कृष्ण ने मृत्युशय्या पर लेटे हुए कर्ण से भिक्षा मांगी तो कर्ण ने कहा हे महात्माओ मेरे प्राण पंखेरू उड़ रहें हैं मेरी स्थिति दयनीय है ऐसी अवस्था में मेरे पास आप को देने के लिए कुछ नहीं है तब श्री कृष्ण ने कहा हम तो तुम्हारा बहुत नाम सुनकर तुम्हारे पास आए थे वत्स पर अवसोस हमें लगता है कि हमें यहां से खाली हाथ ही जाना पड़ेगा। तब कर्ण ने कहा तनिक रूकिए महात्मा उसने अपनी कटार से अपने सोने के दांत को निकालकर महात्मा की तरफ कर दिया तब श्री कृष्ण बोले वत्स महात्मा ...

कर्ण

               अर्जुन का अभिमान भंग महाभारत के युद्ध में अर्जुन और कर्ण के बीच घमासान युद्ध  चल रहा था अर्जुन का तीर लगने पे कर्ण का रथ 25-30 हाथ पीछे खिसक जाता और कर्ण के तीर से अर्जुन का रथ मात्र  सिर्फ 2-3 हाथ हि खिसकता। इससे अर्जुन को अपने बाहुबल पर अभिमान होने लगा और वह कहने लगा देखा प्रभु मेरे प्रहारो को लेकिन श्री कृष्ण थे की कर्ण के प्रहारो पर वाह कर्ण वाह कर्ण बहुत अच्छे कहकर उसकी तारीफ किए जा रहे थे जबकि अर्जुन की तारीफ़ में कुछ ना कहते। इस से अर्जुन बड़ा व्यथित हुआ, उसने पूछा , हे पार्थ आप मेरे शक्तिशाली प्रहारों की बजाय उसके कमजोर प्रहारों की तारीफ़ कर रहे हैं, ऐसा क्या कौशल है उसमे। श्री कृष्ण मुस्कुराये और बोले, इसका जवाब में तुम्हें युद्ध समाप्त होने के बाद दूंगा अभी तुम केवल और केवल युद्ध पर ध्यान दो बस युद्ध समाप्त होने के बाद श्री कृष्ण ने अर्जुन को पहले उतरने को कहा और बाद में स्वयं उतरे जैसे ही श्री कृष्ण रथ से उतरे रथ स्वतः ही भस्म हो गया यह देख अर्जुन हैरान रह गया श्री कृष्ण अर्जुन की तरफ देख कर मुस्कुराये और ब...

Hemkunt Sahib ki ghatna

Image
             श्री हेमकुंड साहिब जी की अनोखी घटना यह घटना वर्ष 1971 के आसपास की है पंजाब  के कपूरथला के एक गुरूद्वारे की संगत ने श्री हेमकुंड साहिब जानें कि  योजना बनाई इस यात्रा में  सरदार जीतेन्दर सिंह  के माता पिता जी का भी शामिल होने को बहुत मन हुुआ और वह भी इस यात्रा में जाने के लिए पूरे श्रद्धा भाव से तैयार हो गए पर उनके बेटेे जीतेन्दर सिंह को किसी काम के चलते घर पर ही  रुकना पड़ा। यात्रा के दौरान बुजुर्ग माता पिता को पुत्र की कमी बहुत खल रही थी क्योंकि श्री हेमकुंड साहिब जी की चड़ाई उनके दम खम का पूरा इम्तिहान ले रही थी वह अपनी साथी संगत से कहीं पीछे छूट गए थे उनका शरीर बहुत थक चुका था। तभी चड़ाई के दौरान उनकी मुलाकात सुरेन्द्र सिंह नामक युवक से हुई जिसने पुरी शिद्दत से यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सेवा की उसने सारे रस्ते उनका समान उठाया उन्हें गुरूद्वारे में उनकी साथी संगत से मिलाया एक तरह से उसने उन्हें  बेटे की कमी महसूस नहीं होने दी यात्रा के दौरान उसने बुजुर्ग दम्पति को बताया की वह मुंबई का रहने वाल...