Baba Baidyanath Dham Jyotirlinga kaise jaye
बाबा धाम बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंचे नमस्कार साथियों अपने इस लेख के माध्यम से में आप जी को अपनी बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का सम्पूर्ण विवरण बताने जा रहा हूँ जो कि इस प्रकार से है। बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग की दर्शन यात्रा पर जाने के लिए आप जी को अपने शहर से सड़क या रेल मार्ग से झारखंड के देवघर में पहुंचना होगा। सबसे नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन जसीडीह है। आप जसीडीह रेलवे स्टेशन से शेयरिंग आटो के माध्यम से असानी से बाबा धाम पहुंच सकते हैं। जसीडीह रेलवे स्टेशन से बाबा धाम की दूरी तकरीबन 2 किलोमीटर है। मैंने अपनी दर्शन यात्रा की शुरुआत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से दिनांक 11-12-2021 को सुबह 5:30 बजे गाड़ी संख्या 12024 के माध्यम से की करीब 9 बजे में जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां से शेयरिंग आटो से में मंदिर के पास पहुंच गया। मंदिर परिसर में पूर्वी द्वार से दाखिल हुआ। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शनों हेतु भगवान शिव आपके धैर्य तथा विवेक की कड़ी...