आजादी के 71 साल
हमारा स्वतंत्रता दिवस आने वाला है हमारे मुल्क को आजाद हुए 71 वर्ष हो जाएंगे। इन 71 सालों में आज हम कहाँ है आइए जरा इंडिया भारत और हिंदूस्तान के नजरिए से समझने का प्रयास करते हैं। इन 71 सालों में इंडिया ने उच्च वर्ग के समान खुब तरक्की की कोमन वेल्थ गेम भी हुए चंद्रयान भी भेजे गए और कई घोटाले भी हुए आई पी एल में विदेशी खिलाड़ियों पर ऊंची बोलियां भी लगी पैसा पानी की तरह बहाया गया। कई सज्जन बैंको और देश को करोड़ों का चूना लगा विदेशों में सैट भी हो गए और हम लोग सब्जी तथा फल वालों की चोरी की वीडियो अपलोड करते रह गए। कुछ अंग्रेजी मित्रों ने बाली गई फैमली को नैतिकता का खूब पाठ भी पड़ाया पर शायद वह अंग्रेजो के आर्थिक शोषण को भूल गए। नए प्रधानमंत्री जी ने चुनाव प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ा था या हवाई जहाज की कुर्सी के लिए कहना मुश्किल है। इस आपा धापी में भारत की स्थिति मध्य वर्ग की तरह डांवाडोल ही रही झूठी शान दिखाने के चक्कर में देश का वास्तविक विकास कहीं पीछे छूट गया स्कूल कालेज अस्पताल जैसी बुनियादी चीजें भी जनसंख्या के हिसाब से नहीं बड़ सकी शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों...