Posts

Emblem of Iran and Sikh Khanda

Image
ईरानी प्रतीक चिह्न और सिखों के खंडे में क्या है अंतर पहली नजर में देखने पर सिखों के धार्मिक झंडे निशान साहिब में बने खंडे के प्रतीक चिह्न और इरान के झंडे में बने निशान-ए-मिली के प्रतीक चिह्न में काफी सम्मानता नजर आती हैं परन्तु इनमें कुछ मूलभूत अन्तर हैं जैसे कि :   Colour : खंडे के प्रतीक चिह्न का आधिकारिक रंग नीला है वहीं ईरानी प्रतीक चिह्न लाल रंग में नज़र आता है। Established Year : खंडे के वर्तमान प्रतीक चिह्न को सिखों के धार्मिक झंडे में अनुमानतन 1920 से 1930 के दरमियान, शामिल किया गया था। वहीं निशान-ए-मिली के प्रतीक चिह्न को ईरान के झंडे में 1980 की ईरानी क्रांति के बाद शामिल किया गया था। Exact Date : इस ईरानी प्रतीक चिह्न को हामिद नादिमी ने डिज़ाइन किया था और इसे आधिकारिक तौर पर 9 मई 1980 को ईरान के पहले सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला खुमैनी जी ने मंजूरी के बाद ईरानी झंडे में शामिल किया गया। वहीं सिखों के झंडे का यह वर्तमान प्रतीक चिह्न विगत वर्षो के कई सुधारों का स्वरूप चिह्न है इसलिए इसके निर्माणकार और निर्माण की तिथि के बारे में सटीक जानकारी दे पाना बहुत जटिल बात है, ...

Narmada parikrama

Image
                नर्मदा परिक्रमा मध्यप्रदेश के  रमणीय तीर्थ स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा जी का उद्गम स्थल है और नेमावर नगर में मां का नाभि स्थल है। फिर ओंकारेश्वर होते हुए मां नर्मदा गुजरात में प्रवेश करके खम्भात की खाड़ी में विलीन हो जाती है। मां नर्मदा को मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा माना जाता है, परंतु मां के पावन जल का अधिकतर भाग मध्यप्रदेश में ही बहता है। अमरकंटक के कोटितार्थ में मां नर्मदा जी का सुंदर और भव्य मंदिर सुक्षोभित है। यहां सफेद रंग के लगभग 34 अन्य मंदिरों की मणिमाला भी मौजूद हैं।  मंदिर परिसरों में सूर्य, लक्ष्मी, शिव, गणेश, विष्णु आदि देवी-देवताओं के मंदिर प्रमुख है। समुद्रतल से अमरकंटक 3600 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरकंटक को नदियों की जननी कहा जाता है। यहां से लगभग पांच नदियों का उद्गम होता है जिसमें नर्मदा नदी, सोन नदी और जोहिला नदी प्रमुख है। नर्मदा की कुल 41 सहायक नदियां हैं। उत्तरी तट से 19 और दक्षिणी तट से 22। नर्मदा बेसिन का जलग्रहण क्षेत्र एक लाख वर्ग किलोमीटर है।  यह देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का तीन और मध...

Sabarimala Temple

Image
                 सबरिमलय मंदिर  नमस्कार साथियो स्वागत है आपका दक्षिण भारत की एक सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा में जो जुड़ी है केरल राज्य के सबरिमाला मंदिर से यदि आप भी इस अध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते है पर बहुत से प्रश्न और जिज्ञासाए है आपके मन में तो उन सभी का स्टीक हल एक एक करके आपको मिलने वाला है। सबरीमाला मंदिर  जैसा कि आप जानते हि है कि सबरीमाला मंदिर भगवान शिव और भगवान विष्णु जी के पुत्र भगवान अयप्पा स्वामी को समर्पित है। घने जंगलो में पहाड़ी की चोटी पर स्थित तकरीबन 800 साल पुराना यह दिव्य मंदिर कोई साधारण मंदिर नही अपितु समूचे अध्यात्मिक जगत का मूल केन्द्र है यहां बरसती है अय्यप्पा स्वामी की अमृत वर्षा। इस दिव्य मंदिर के अपने ही विशिष्ट प्रकार के अध्यात्मिक नियम और विधि विधान है। इन नियमों को 41 दिनो तक विधिवत रूप से पूरा करने वाला स्वामी भगत ही मंदिर परिसर में मौजूद पवित्र 18 सीढ़ियों को चढ़ने का अधिकारी बन पाता है। इन पवित्र 18 सीढियो में प्रत्येक सीढ़ी का अपना विशेष महत्व है।  अठारह पवित्र सीढ़ियाँ श...

ਦੇਸੀ ਮਹੀਨੇ Desi Months ਸੰਗਰਾਂਦ

  ਦੇਸੀ  ਮਹੀਨੇ  Desi Months ਸੰਗਰਾਂਦ 1. ਚੇਤ  :   (March/April) (New Year/ Shri Guru Har Rai’s Ji Gurta Gaddi Divas / Sikh Environment Day)            ਚੇਤਿ ਗੋਵਿੰਦੁ ਅਰਾਧੀਐ ਹੋਵੈ ਅਨੰਦੁ ਘਣਾ ॥      ਸੰਤ ਜਨਾ ਮਿਲਿ ਪਾਈਐ ਰਸਨਾ ਨਾਮੁ ਭਣਾ ॥ ਅਰਥ: ਚੇਤ ਦੇ ਇਸ ਪਾਵਨ ਮਹੀਨੇ ਵਿਚ ਬਸੰਤ ਰਿਤੂ ਦੀ ਆਗਮਨ ਹੂੰਦੀ ਹੈ, ਹਰ ਪਾਸੇ ਖਿੜੀ ਹੋਈ ਬਨਸਪਤਿ ਮਨ ਨੂੰ ਸ਼ੀਤਲਤਾ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਜੇ ਇਸ ਚੇਤ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮਹੀਨੇ ਵਿਚ ਪਰਮਾਤਮਾ ਨੂੰ ਅਰਾਧੀਐ ਤਾਂ ਸਿਮਰਨ ਦੀ ਬਰਕਤਿ ਦਾ ਸਦਕਾ ਮਨ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਆਤਮਕ ਆਨੰਦ ਦਿ ਪ੍ਰਪਾਤੀ ਹੂੰਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਸਾਨੂ ਕਲਯੁਗੀ ਜੀਵਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਜੀਭਾ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭੂ ਦਾ ਨਾਮ ਜਪਣ ਦੀ ਦਾਤਿ ਸੰਤ ਮਹਾਂਪੁਰਸ਼ਾਂ ਦੇ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਨਾਲ ਹੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ।  2. ਵੈਸਾਖ : ( April /May) (Vaisakhi Festival)         ਵੈਸਾਖਿ ਧੀਰਨਿ ਕਿਉ ਵਾਢੀਆ ਜਿਨਾ ਪ੍ਰੇਮ ਬਿਛੋਹੁ ॥      ਹਰਿ ਸਾਜਨੁ ਪੁਰਖੁ ਵਿਸਾਰਿ ਕੈ ਲਗੀ ਮਾਇਆ ਧੋਹੁ ॥      ਪੁਤ੍ਰ ਕਲਤ੍ਰ ਨ ਸੰਗਿ ਧਨਾ ਹਰਿ ਅਵਿਨਾਸੀ ਓਹੁ ॥      ਪਲਚਿ ਪਲਚਿ ਸਗਲੀ ਮੁਈ ਝੂਠੈ ਧੰਧੈ...

India Nepal Boarders

                                            INDIA NEPAL  BORDERS   नेपाल भारत के साथ अनुमानतन 1850 Km. की सीमा रेखा शेयर करता है। भारत के पांच राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, उतराखंड, वेस्ट बंगाल तथा सिक्किम की सीमा रेखा नेपाल के साथ लगती है जिनके अन्तर्गत तकरीबन 24 Boarder Check Post आती हैं। जिनका विवरण इस प्रकार से है। Nepal - Indian Border Check Posts 1. Pashupatinagar - Sukhia Pokhari, West Bengal  2. Kakarbhitta - Naxalbari/Panitanki, West Bengal  3. Bhadrapur - Galgalia, Bihar 4. Biratnagar - Jogbani, Bihar  5. Setobadha - Bhimnnagar, Bihar 6. Rajbiraj - Kunauli, Bihar 7. Jatahi - Pipraun/Jaynagar, Bihar 8. Jaleswar - Bhitamore (Sursand), Bihar  9. Malangawa - Sonbarsa, Bihar  10. Gaur - Bairgania, Bihar 11. Birgunj - Raxaul, Bihar  12. Bhisawa - Sikta, Bihar  13. Matiarwa - Adapur, Bihar  14. Bhairahawa - Nautanwa/Sunauli, ...

Bhimashankar jyotirlinga kaise jaye

Image
                   भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंचे     नमस्कार साथियों अपने इस लेख के माध्यम से में आप जी को अपनी भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र की   दर्शन यात्रा का सम्पूर्ण विवरण बताने जा  रहा हूँ जो कि इस प्रकार से है।  भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पुणे जिले में खेड तालुका के भोरगिरी गाँव में सह्याद्री पर्वतमाला के अन्तरगत स्थित है।  भीमावंकर ज्योतिर्लिंग   की दर्शन यात्रा पर जाने के लि आप जी को अपने शहर से सड़क या रेल मार्ग से पुणे पहुंचना होगा। अगर आपके शहर से सीधा शिवाजी नगर रेलवे स्टेशन ट्रेन आती है तो बहुत ही बढ़िया है वरना आप पुणे रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। पुणे से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की दूरी तकरीबन 109 किलोमीटर है और आप को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंचने में कम से कम 4 घंटे का समय लग सकता है। पुणे रेलवे स्टेशन से आप को शेयरिंग आटो या PMPML की सीटी बस के माध्यम से सर्वप्रथम शिवाजी नगर बस स्टैंड पहुंचना होगा। जो की अब वाकेडवाडी में स्थित है। वहां से आपको भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग ज...

रेलवे-स्टेशन वेटिंग रूम

Image
                           Waiting Room  रेलवे-स्टेशन वेटिंग रूम क्या होता है ? वेटिंग रूम से आश्य प्रतीक्षालय से है यहां बैठकर यात्रीगण अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। रेलवे-स्टेशन पर वेटिंग रूम कहाँ पर होता है ? भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ज्यादातर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रतीक्षालय मौजूद होता है।  रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम को कैसे बुक कर सकते हैं ? रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम में ट्रेन पकड़ने की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए बैठने की जगह बहुत ही सीमित होती है। इसलिए यात्रियों को बैठने की जगह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाती है। इसे ऑनलाइन बुक नहीं कराया जा सकता। रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम में रूकने हेतु कितना चार्ज लगता है ? रेलवे-स्टेशन के वेटिंग रूम तथा उसकी सामान्य सुविधाएं अल्पावधि अवधि के लिए अमूमन निःशुल्क होती हैं।  एसी वेटिंग रूम तथा अल्पावधि के बाद या अन्य सुविधाओं हेतु यात्रियों को चार्ज देना पड़ सकता है। इसकी जानकारी वेटिंग रूम अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है। रेलव...

रिटायरिंग रूम कैसे बुक करें

Image
                                  Retiring room  रेलवे रिटायरिंग रूम का क्या मतलब है ? रिटायरिंग रूम से आश्य विश्राम कक्ष से है। विश्राम कक्ष उस स्थान को कहते हैं यहां यात्रीगण अपनी यात्रा के दौरान एक या दो दिन के लिए ठहर सकते हैं। विश्राम कक्ष भारत के अधिकतर रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध हैं, वे एसी और नॉन एसी रूम तथा एसी और नॉन एसी डारमेट्री के रूप में उपलब्ध रहते हैं। रिटायरिंग रूम और वेटिंग रूम में क्या अंतर है ? रिटायरिंग रूम से आश्य शयन कक्ष से है यहाँ यात्रीगण विश्राम कर सकते हैं। वेटिंग रूम से आश्य  प्रतीक्षालय से हैं यहाँ बैठकर यात्रीगण अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर सकते हैं डॉरमेट्री क्या होती है ? डॉरमेट्री से आश्य छात्रों के शयन कक्ष से है। जो कि एसी और नॉन एसी रूप में उपलब होता है। इसके अन्तर्गत यात्रियों को एक बड़े कमरे या हाल में बिस्तर (Bed Space) उपलब्ध करवाए जाते हैं। डॉरमेट्री में अलग अलग गंतव्य के यात्रीगण सामूहिक तौर पर एक बड़े कमरे या हाल को सांझा करते हैं। इसका किराया ...